फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled bike collides with tractor, one killed, another injured

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 05 Jul 2020 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tractor, one killed, another injured
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अहरौरा थाने के सामने रविवार की दोपहर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में अनियंत्रित बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रिश्ते में मामा और भांजा अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर एक ही बाइक पर सवार होकर सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित कुसुम्हा गांव में मंगलवार को आयोजित होने वाले तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे। बाइक लेकर चालक जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित अहरौरा थाने के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में भीड़ गया। दुर्घटना मे बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे अजित चौरसिया (42) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके भांजे आशीष चौरसिया (35) निवासी कुसुम्हा सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के शोर मचाने पर थाने से निकलकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल आशीष चौरसिया को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उसकी स्थिति ठीक नहीं है। रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे के बाद मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed