फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled bike collided with tree, youth dies

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with tree, youth dies
स्थानीय थाना क्षेत्र के चक गंभीरा गांव के पास शनिवार की रात बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देखते ही एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के छटहां गांव निवासी अनुराग सिंह (30) पुत्र भुवन सिंह अपने मित्र अतुल कुमार (28) पुत्र बृजेश सिंह निवासी दादूपुर चांदपुर वाराणसी के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम आया था। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे वह वापस लौट रहे थे कि चक गंभीरा गांव के पास चुनार से सक्तेशगढ़ की तरफ जा रही चार पहिया वाहन से बचने के लिए वह सड़क से किनारे स्थित इमली के पेड़ से जा टकराई। जिससे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गयी। जहां चिकित्सक ने अनुराग सिंह (30) को देखते ही मृत घोषित कर दिया और अतुल कुमार (28) को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सभाजीत सिंह ने बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पुत्र के मौत होने की तहरीर कोतवाली में दिया। मृतक युवक एमएससी कर कोचिंग कराता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मृतक युवक हेलमेट नही लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed