{"_id":"6511ddabb1ffa0a06005a244","slug":"uncontrollable-tractor-overturns-in-field-driver-crushed-to-death-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6096-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेकाबू ट्रैक्टर खेत में पलटा, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेकाबू ट्रैक्टर खेत में पलटा, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के रामपुर नौडिहा गांव में रविवार की रात खेत की जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के रामपुर नौडिहा गांव निवासी लालजी (37), गांव निवासी राधेश्याम (50) व बिंदू (25) के साथ किसान दशमी पाल के खेत की जोताई करने गए थे। देर रात बारह बजे के करीब घर वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही रामपुर नौडिहा गांव के पक्की सड़क पर पहुंचे कि तेज गति में होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक लालजी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे राधेश्याम व बिंदू गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को परिजनों ने उपचार के लिए पीएचसी हलिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। राधेश्याम की हालत नाजुक बनी है।
घायल बिंदू का स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया जा रहा है। जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सोमवार की सुबह पहुंचे चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश ने घटना की जांच पड़ताल कर मृत ट्रैक्टर चालक के भाई राजबली की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत ट्रैक्टर चालक को एक पुत्र और चार पुत्री हैं। मृतक ट्रैक्टर खरीदकर खेत की जोताई कर परिवार का गुजर बसर करता था। मृतक की पत्नी विमला देवी व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि चालक लालजी खेत की जोताई करने गया था। रात बारह बजे के करीब घर वापस लौटते समय सड़क किनारे अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।