फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncle and nephew riding a bike died after colliding with a tractor-trolley

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बााइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 11 Dec 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew riding a bike died after colliding with a tractor-trolley
हलिया/ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर स्थित मझिगवां गांव के पास मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी 65 वर्षीय धर्मराज मिश्र अपने 20 वर्षीय भतीजे प्रशांत मिश्र के साथ सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदारी प्रयागराज जिले के मेजा गए थे। दोपहर में घर लौटते समय मझिगवां गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भिजवाया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने ट्राली में फंसी बाइक को बाहर निकलवाया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते सीएचसी हलिया पहुंचे। धर्मराज मिश्र आदि शक्ति इंटर काॅलेज से पांच साल से पहले प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत से पत्नी शांति देवी रो-रोकर बेहाल हैं। उनसे चार पुत्र हैं। प्रशांत मााता-पिता का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में मृत चाचा-भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed