फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uckkaen watching the action

उचक्काें पर निगाह रख करें कार्रवाई

Sat, 21 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uckkaen watching the action
अदलपुरा शीतलाधाम मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए अदलपुरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा. महेंद्र पाल सिंह ने पुलिस कर्मियाें के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने जवानाें से सतर्कता से ड्यूटी करने, भीड़ को नियंत्रित करते हुए चोर उचक्काें पर कड़ी नजर रखते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि मंदिर के आसपास किसी को बैठने नहीं दें। गंगा घाटाें पर विशेष नजर रखते हुए लोगाें को गहरे पानी में स्नान करने से रोकें। अपराधियाें एवं चोर उचक्काें पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। बैठक में सीओ चुनार प्रदीप कुमार, अदलहाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक संतोष यादव, चौकी इंचार्ज अदलपुरा अजय ओझा, पीएसी के कमांडर चंद्रभूषण पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed