{"_id":"667e78378c6b873eb202d839","slug":"two-youths-were-tied-a-tree-and-beaten-up-charge-of-mobile-theft-in-mirzapur-video-goes-viral-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, किया लहूलुहान; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, किया लहूलुहान; वीडियो वायरल
Fri, 28 Jun 2024 02:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:16 PM IST
सार
Mirzapur News: यह मामला मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई। पड़ताल के बाद मामला संज्ञान में आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट वाली वीडियो के कुछ दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के खतरा गांव में मोबाइल चोरी के आरोपी दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक पीड़ित ने तबीयत देखकर पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के खतरा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां उसका दामाद रहता है। बुधवार की देर रात घर में सोए युवक की चारपाई के पास से सन्दिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल चोरी हो गया। गुरुवार की सुबह गांव के ही दो युवकों को मोबाइल चोरी के आरोप में उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों की पहले पिटाई की गई। जब युवक कुछ नहीं बता सके तो उनको नीम के पेड़ में बांध कर कपड़ा उतारने के बाद पिटाई की गई। किसी तरह ग्रामीणों ने उनको छुड़ाया। पीड़ित सुरेश ने पटेरा चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।