{"_id":"61d47b331a361152df670557","slug":"two-youths-of-mirzapur-arrested-with-six-kg-of-gold-at-gaya-station-the-price-is-being-told-about-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया स्टेशन पर छह किलो सोना के साथ मिर्जापुर के दो युवक गिरफ्तार, करीब तीन करोड़ बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया स्टेशन पर छह किलो सोना के साथ मिर्जापुर के दो युवक गिरफ्तार, करीब तीन करोड़ बताई जा रही कीमत
Tue, 04 Jan 2022 10:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गया/मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, गया/मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
टीम ने छापा मारकर शिप्रा और कालका एक्सप्रेस से दोनों युवकों को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कालका और शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन सोना के साथ गिरफ्तार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया रेलवे स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने मंगलवार सुबह कालका और शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन से मिर्जापुर के दो युवकों को तीन-तीन किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवक कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी के रहने वाले हैं और वासलीगंज स्थित एक सोने की दुकान में काम करते हैं।
विज्ञापन
बरामद सोने का बाजार मूल्य दो करोड़ 88 लाख रुपये बताया गया है। पटना की डायरेक्ट आफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेनों से सोना लेकर दो लोग जा रहे हैं। टीम ने छापा मारकर शिप्रा और कालका एक्सप्रेस से दोनों युवकों को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उनके पास से तीन-तीन सोने की बिस्किट मिले। हरेक का वजन एक-एक किलो था। पकड़े गए दोनों तस्कर चचेरे भाई हैं। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। पहले भी मिर्जापुर रूट से होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जाने वाली ट्रेनों से सोना बरामद हो चुका है। टीम अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की तलाश कर रही है।
विज्ञापन