फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths died after falling from a bike

Mirzapur News: बाइक से गिरकर दो युवकों की गई जान

Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after falling from a bike
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअट गांव के पास सोमवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल दो युवकों की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोरांव थाने के सिरावल गांव निवासी 22 वर्षीय अंशुमान पटेल अपने पड़ोसी साथी 20 वर्षीय रघुराज पटेल के साथ सोमवार को शाम को बाइक से नैड़ी कठारी की ओर से जा रहे थे। महुअट गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में घायल अंशुमान पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह व चौकी प्रभारी राधेश्याम मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को एबुलेंस से सीएचसी लालगंज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हादसे में मृत युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अंशुमान की दादी सोनपत्ती देवी रो-रोकर बेहाल थीं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परिजनों को ढांढस बंधाकर हादसे में मृत युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed