फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two women died due to poisonous animal bite

विषैले जंतु के काटने से दो महिलाओं की मौत

Tue, 07 Jul 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
two women died due to poisonous animal bite
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कूबा खुर्द गांव में सर्पदंश से खेती का कार्य कर रही महिला और जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव में जहरीले जंतु के काटने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कूबा खुर्द गांव निवासी दुर्गावती देवी (40) पत्नी राजेश यादव फसल की रोपाई करने खेत गई थी। जहां सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़ू-फूंक के लिए ले गए। इस दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में मंगलवार की भोर जहरीले जंतु के काटने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री कोमल देवी (42) पत्नी सुरेंद्र कुमार दुबे उर्फ कल्लू की मौत हो गई। कोमल देवी मंगलवार की भोर करीब तीन बजे के आसपास शौच के लिए गई थी। वापस घर आने पर अचेत होकर गिर पड़ी। भोर में चार बजे जब परिवार के लोग जगे तो हालत देख सन्न रह गए। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झाड़ फूंक कराया। परिजनों को आशंका है कि शौचालय से घर आते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे घर आने पर अचेत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। पंचायत भवन में केंद्र का संचालन करती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed