फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women died by hanging, accused of murder

Mirzapur News: फंदे से लटककर दो महिलाओं की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 06 Mar 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two women died by hanging, accused of murder
मिर्जापुर/चील्ह। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी और चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल दड़िया गांव में फंदे से लटक कर विवाहिताओं ने जान दे दी। जानकारी होने पर दोनों महिलाओं के मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के देवपुरवा निवासी श्याम लाल ने वर्ष 2012 में अपनी पुत्री जय कनौजिया (30) की शादी सबरी भैसहिया टोला मोहल्ला निवासी अनिल कनौजिया के साथ की थी। सोमवार की शाम पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जया की मौत हो गई। मौत होने पर पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। जया के चचेरे भाई सुनील चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे फोन आया था कि जया की तबीयत खराब है। घर पर गए तो वहां सास-ससुुर नहीं थे, सिर्फ पति शव लेकर बैठा था। जया का पति अक्सर उसकी पिटाई करता था। ससुराल वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया होगा। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। जया से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि फंदे से लटक कर एक महिला की मौत हुई है। मायके वाले हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के टिका का पुरा निवासी मनोज बिंद की पुत्री रंजना देवी मां का निधन होने के वाद अपने मौसा बबलू निवासी सिरसी गहरवार के घर रहती थी। बबलू ने ही वर्ष 2013 में उसकी शादी चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल दड़िया गांव निवासी कन्हैया के साथ की थी। सोमवार की रात रंजना देवी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। रंजना के मौसा बबूल ने बताया कि पति शराब के नशे में उसकी पिटाई करता था। शाम को उसने मारा-पीटा। हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। रंजना से तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि पति कन्हैया तथा उसके साथी शेषनाग पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed