{"_id":"684921658766d997b80c004a","slug":"two-women-burnt-by-ht-current-one-died-accident-happened-while-trying-to-save-pet-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एचटी करंट से दो महिलाएं झुलसी, एक की मौत, पालतू पशु को बचाने के प्रयास में हादसा, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एचटी करंट से दो महिलाएं झुलसी, एक की मौत, पालतू पशु को बचाने के प्रयास में हादसा, घर में मातम
Wed, 11 Jun 2025 11:55 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:55 AM IST
सार
औरा गांव में बकरी को बचाने के प्रयास में महिला एचटी लाइन की चपेट में आ गई। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार उसकी सास भी इसके चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
मातम का माहौल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव में एक पशुपालक आंगन में 20 बकरियों को रखा था।मंगलवार की लगभग डेढ़ बजे रात उसमें से एक बकरी के ऊपर हाइटेंशन तार गिर गया। बकरी को छटपटाता देख बचाने गयी एक महिला भी तार की चपेट में आ गई। महिला व बकरी दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद महिला की सास मौके पर पहुंची तो वह भी करेंट की चपेट में आ कर झुलस गयी। महिला की चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुचे परिजन लाठी डंडे से तार दूर करते हुए पावरहाउस पर बिजली कटवाते हुए दोनों महिलाओं को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहाँ चिकित्सक ने एक महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी सन्नों उर्फ संजू(32) कच्चे मकान के बाहर सो रही थी पास में बंधी बकरियों में एक बकरी के ऊपर गुजर रहे बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया। बकरी के छटपटाने की आवाज पर महिला नींद में दौड़कर उसे बचाने गयी लेकिन तार की चपेट में आने से महिला व बकरी दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बगल से लेटी सास कमलादेवी(55) तथा ससुर विश्वनाथ भी देखने गए कि क्या हुआ लेकिन जमीन पर गिरे तार को लाठी डंडे से हटाने पर कमलावती भी उसकी चपेट में आ कर झुलस गयी। परिजन पावर हाउस में सूचना देकर बिजली कटवाते हुए आनन फानन में दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने देखते ही सन्नों उर्फ संजू को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी महिला का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से संजू की मौत हो गयी है। दूसरी महिला कमलावती का इलाज किया जा रहा है मृतक का पति अखिलेश प्रयागराज में मजदूरी करने गया था। मृतक के पास एक बेटा तथा दो बेटी हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई गई है कार्रवाई की जा रही है।