फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two unidentified bodies identified

Mirzapur News: दो अज्ञात शवों की हुई शिनाख्त

Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two unidentified bodies identified
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर और चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिले बीमार व्यक्ति की मौत होने के बाद मंगलवार को दोनों के शवों की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर बीते 31 दिसंबर को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से दिल्ली काम करने के लिए जा रहा एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी उसकी शिनाख्त में जुटी थी। मंगलवार को सुबह उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय नागेंद्र पाल निवासी चेरुईराम कोतवाली देहात के रूप में हुई। नागेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। चचेरे भाई मनोज ने बताया कि पहली बार कमाने के लिए दिल्ली जा रहा था। उधर, चुनार रेलवे स्टेशन पर रविवार को रात में ट्रेन में एक यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय सुभाष राजभर निवासी बरामनपुर थाना चंदवक जौनपुर के रूप में हुई। सुभाष हैदराबाद से घर लौट रहे थे। जीआरपी प्रभारी जगदीश ने बताया कि दोनों की शिनाख्त होने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed