फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two traders clashed over increasing the price of paddy, five injured

धान का दाम बढ़ाने पर भिड़े दो व्यापारी, पांच घायल

Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two traders clashed over increasing the price of paddy, five injured
धान का दाम बढ़ाने पर भिड़े दो व्यापारी, पांच घायल
विज्ञापन

मड़िहान। थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में बृहस्पतिवार को किसान का धान खरीदने को लेकर दो व्यापारी के समर्थक आपस मे भिड़गए। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में कराया।

घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने दो लोगों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। धुरकर गांव में एक किसान का धान खरीदने गांव का ही एक व्यापारी पहुँचा था। उसी समय दूसरे व्यापारी ने धान का दाम बढ़ा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष से गोविंद 28वर्ष, अनिल मौर्य 30, राजेश गुप्ता 32 तथादूसरे पक्ष से संजय केशरी 25वर्ष व मोनू केशरी 22 वर्ष घायल हो गए। मड़िहान इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed