फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenage girls died due to drowning while bathing in Ganga in Mirzapur two saved

UP News: मिर्जापुर में गंगा स्नान करते समय डूबने से दो किशोरियों की मौत, दो को लोगों ने बचाया

Sun, 16 Jun 2024 02:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 16 Jun 2024 02:35 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में गंगा दशहरा पर स्नान करते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो किशोरियों को लोगों ने बचा लिया। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Two teenage girls died due to drowning while bathing in Ganga in Mirzapur two saved
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के डिगुरपट्टी गांव के गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, जबकि दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्र निवासी नैंसी सरोज (14) व आंचल सरोज (15), शालू, शिवानी, स्नेहा, प्रतिज्ञा सभी गंगा नदी में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नैंसी और आंचल के साथ ही स्नेहा और प्रतिज्ञा गहरे पानी में चली गईं। 
विज्ञापन


डूब रही किशोरियों को देख गंगा घाट पर स्नान कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। तब गांव के ही रामजस, सिकंदर व संतलाल गंगा नदी में छलांग लगाकर स्नेहा पुत्री राम हौसला सरोज व प्रतिज्ञा पुत्री शिवजीत डिगुरपट्टी को बचा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नैंसी निवासी डिगुरपट्टी व आंचल निवासी श्रीपट्टी गंगा नदी में लापता हो गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह थाना अध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोर की मदद से नैंसी व आंचल का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। 

  
घटना की सूचना पर गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग बच्चियों के जिंदा होने की आशा लगाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद गंगा नदी में से दोनों का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। आंचल अपने मामा के घर डिगुरपट्टी आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed