फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two suspected quarantines

पाजिटिव जमाती के साथ ट्रेन में आए दो संदिग्ध क्वारंटीन.

Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two suspected quarantines
चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य पर कोराना संदिग्ध युवक का सैंपल लेता स्वास्‍थ्य कर्मचारी। - फोटो : MIRZAPUR
पाजिटिव जमाती के साथ ट्रेन में आए दो संदिग्ध क्वारंटीन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कछवां। वाराणसी के पाजिटिव जमाती के साथ ट्रेन में सफर कर आने वाले दो संदिग्ध युवकों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर पहुंची पुलिस उन्हें मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन सेंटर में ले गई। देर शाम को उनका ओरो और नोजो फेरेंजियल सैंपल लिया गया। बड़ी बात ये कि दोनों 22 मार्च को ही दिल्ली से लौटे है और उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता करने में 22 दिन गए गए। ऐसे में अगर दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो वायरस फैल जाने की आशंका बढ़ जाएगी।

क्षेत्र के आही और केवटावीर गांव निवासी दो युुवक 22 मार्च को शिवगंगा एक्सप्रेस के एस-7 कोच में सफल कर रहे है। इस बोगी में वाराणसी जिले में कोरोना पाजिटिव मिले जमाती ने भी सफर किया था। पाजिटिव पाए जाने पर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई। ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में 22 दिन लग गए। रेलवे ने जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया कि कछवां थाना क्षेत्र के आही और केवटावीर गांव निवासी दो युवक कोरोना पाजिटिव जमाती के साथ सफर किया था। जानकारी मिलने पर पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उनके घर पहुंची। दोनों को बुखार और सर्दी-जुकाम था। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। दोनों का सैंपल लिया गया। अगर इन दो संदिग्धों की रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो आस-पास के लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो जाएगा और ये प्रशासन की लापरवाही भी मानी जाएगी कि दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने में 22 दिन लग गए।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed