फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two smugglers including a prize-winning person injured in an encounter arrested

Mirzapur News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल इनामी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers including a prize-winning person injured in an encounter arrested
मड़िहान। दांती जंगल नहर पटरी से एक पशु तस्कर को 60 मवेशियों के साथ पकड़े जाने के बाद फरार लोगों की तलाश में जुटी पुलिस ने दूसरे तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पास से तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मड़िहान पुलिस को बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि कुछ तस्कर वध के लिए पशुओं को बेला जंगल से पैदल लेकर जा रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जंगल में तस्करों को घेर लिया। इस दौरान कुछ तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी चंद्रशेखर सरोज निवासी परवा राजधर कोतवाली देहात को पकड़ लिया। पुलिस फरार तस्कर गैंग के इनामी आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर मड़िहान पुसिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दांती जंगल में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश गोविंद सरोज निवासी ग्राम दांती को गिरफ्तार किया। गोविंद के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा। पुलिस दो अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जंगल में हुई मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी गोविंद सरोज को पकड़ा गया है। गोविंद शातिर किस्म का बदमाश है। उसका चार सदस्यीय गैंग है। जो गो तस्करी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed