{"_id":"5f3190178ebc3e3d2038f86e","slug":"two-sisters-missing-after-went-to-guava-garden-mirzapur-news-vns5406571134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में अमरुद खाने निकली दो बहने लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचे में अमरुद खाने निकली दो बहने लापता
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव से रविवार की शाम को बाग में अमरूद खाने गईं दो बहने लापता हो गईं। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने परिचित और रिश्तेदारों में फोन किया, पता नहीं चला। सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को दोनों के लापता होने की सूचना दी। दोनों के लापता होने की सूचना पर मड़िहान पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे बाद दोनों को घोरावल मार्ग से बरामद कर दिया गया। पुलिस को उन्होंने बताया कि घर से ऊबकर घोरावल की ओर चली गईं थीं।
सक्तेशगढ़ के धुनिया खम्हवा निवासी एक व्यक्ति बच्चों की पढ़ाई के लिए छह वर्ष से मड़िहान के कलवारी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह मुंबई में रहकर कार्य करता था। लाकडाउन में वह घर वापस आया है। उसे चार पुत्रियां है। दो पुत्रियां 12 वर्षीय और सात वर्षीय रविवार की शाम को पांच बजे घर से कुछ दूर बगीचे में अमरूद खाने के लिए गईं थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटी तो परिजनों परेशान हो गए और उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारी और परिचितों में फोन कर जानकारी लिया, पर दोनों का पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों, मकान मालिक से पूछताछ किया ।ग्रामीणों ने बताया कि शाम को दोनों को लोरिका चट्टी पर देखा गया था। उसके बाद से उनका पता नहीं चला। जानकारी होने पर सीओ मड़िहान हितेंद्र कृष्ण भी तफ्तीश करने पहुंचे। परिजनों से बातचीत किया। आसपास के रिश्तेदारों के बारे में पूछा। उनसे जानकारी ली, पर दोनों का कही पता नहीं चल सका। पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी बीच थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पता चला कि घोरावल की ओर दो लड़कियां जाते हुए दिखाई दी थीं। इसपर थानाध्यक्ष घोरावल की ओर जाने लगे। इस बीच दोनों रास्ते में आते हुए दिखाई दीं। पुलिस के पूछने पर बताया कि वह घर से ऊब कर घोरावल की ओर गईं थी। पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया।