फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two sides fight over land dispute in mirzapur

जमीन के विवाद में मारपीट, दो की हालत गंभीर

Tue, 14 Jul 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight over land dispute in mirzapur
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सिलहटा गांव निवासी कृपा शंकर तिवारी की पत्नी वकीला देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बैनामा की जमीन की पैमाइश के बाद धान की रोपाई करा रही थी। उसी समय चंद्र प्रताप व सूर्य प्रताप, श्याम सुंदर, विनय तिवारी निवासी ककालूपुर थाना कोरांव ट्रैक्टर ले जाकर हमारी जमीन को जबरन जोतने लगे। मना करने पर उसे और उसके पुत्र सुभाष को लाठी-डंडे से मार कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से कोरांव नथउपुर निवासी सूर्य प्रकाश ओझा ने भी तहरीर देकर बताया कि 10 वर्ष पूर्व जमीन की रजिस्ट्री कराए थे। विपक्षी द्वारा हमारी जमीन में गिट्टी बालू रख दिया था। हटाने के लिए गए तो मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडे से मारे-पीटे। हलिया पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने सुभाष व सूर्य प्रकाश को प्राथमिक उपचार के मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed