फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two real brothers died due to drowning while bathing in Sevati river

Mirzapur News: सेवटी नदी में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 13 May 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers died due to drowning while bathing in Sevati river
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के महोगगढ़ी में दो भाई रविवार को सुबह घर से 500 मीटर दूर सेवटी नदी में नहाते समय डूब गए। चचेरे भाई के बताने पर पास में नहा रहे एक व्यक्ति ने बारी-बारी से दोनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को कई अस्पतालों में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महोगढ़ी निवासी लवकुश केसरी के दो पुत्र लक्ष्य केसरी (11) तथा रुद्र केसरी (7) रविवार को सुबह करीब 11 बजे दुर्गा मंदिर के पास स्थित सेवटी नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में जाने से डूब गए। दोनों के साथ उनका चचेरा भाई आदर्श भी गया था। उसने दोनों को डूबते देख नदी किनारे बैठे मुनिराज को इसकी जानकारी दी। मुनिराज ने नदी में जाकर डूबे रुद्र को बाहर निकाला। आदर्श ने बताया कि एक और भाई लक्ष्य भी डूबा है तो मुनिराज ने नदी से लक्ष्य को भी बाहर निकाला। तब तक सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजन दोनों को न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन दोनों भाइयों को लेकर कोरांव स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां भी जवाब मिलने के बाद रोते-बिलखते बदहवास परिजन दोनों को नैड़ी कठारी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों के शव लेकर घर आ गए। शव घर पहुंचते ही ड्रमंडगंज, देवहट तथा महोगढ़ी के लोगों की भीड़ जुट गई। दो पुत्रों की मौत से लवकुश केसरी की पत्नी रिंकी देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं। करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सूचना पर तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, महोगढ़ी के ग्राम प्रधान सुरेश केसरी, देवहट के प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। लवकुश केसरी के तीन संतानों में पुत्र लक्ष्य और रुद्र की मौत हो गई। एक दो वर्षीय पुत्री पीहू केसरी है। थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि नदी में नहाते समय दो भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed