फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two policemen suspended for beating the booth president of BJP

भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटने में दो पुलिसकर्मचारी सस्पेंड

Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended for beating the booth president of BJP
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा मोड़ के पास भाजपा बूथ अध्यक्ष की पीआरवी पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीपनगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और समझाया, पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। बाद में जानकारी मिलने पर एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

करौंदा बाजार निवासी 26 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के करौंदा बूथ अध्यक्ष है। सौरभ के परिजनों ने बताया कि सौरभ शाम को सात बजे करौंदा मोड़ पर किराना दुकान पर सामान लेने गया था। घर जाने के लिए गाड़ी पर बैठा था कि मौके पर पहुंचे पीआरवी पुलिसकर्मी उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई की सूचना पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता दीपनगर चौराहे पर पहुंच गए। चक्का जाम पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। घायल सौरभ को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर मड़िहान थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, पर कार्यकर्ता पीआरवी सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed