फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two pilgrim priests fight over old rivalry half a dozen injured from both sides

Mirzapur News: पुरानी रंजिश में दो तीर्थ पुरोहित पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल

Sat, 12 Apr 2025 12:54 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 12:54 AM IST
सार

विंध्याचल क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद में तीर्थ पुरोहित के दो पक्षों में आपसी मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन
Two pilgrim priests fight over old rivalry half a dozen injured from both sides
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विंध्य क्षेत्र में जमीन के एक पुराने विवाद में विंध्याचल थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुराने वीआईपी रोड पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया। दो पक्षों में हुई भीषण लड़ाई में एक पक्ष से पांच तो दूसरे से एक कुल छह लोग घायल हुए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के पीछे पुरानी वीआईपी रोड पर कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गयी ।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों पक्षों से चार व्यक्तियों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें एक पक्ष से दिनेश झा (45) पुत्र स्वर्गीय सतीश झा , उत्कर्ष झा (21) पुत्र दिनेश झा, तथा दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप पाठक( 30 )पुत्र राम दत पाठक को भी रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप पाठक ने तहरीर देकर बताया कि बेदू झा, दिनेश झा, रितिक उपाध्याय, त्रिलोकी उपाध्याय लाठी-डंडा से मारा। उनके पास असलहा भी था। दूसरे पक्ष से दिनेश झा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप, हेमू व शतिदत्त पाठक ने उसे, उसके पुत्र, पत्नी और साले को लाठी-डंडे से मारा। तमंचा भी साथ लिए थे।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है। हवाई फायरिंग की शिकायत मिली है उसकी भी जांच की जा रही है।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक पक्ष से प्रदीप, हेमू व शतिदत्त पाठक और दूसरे पक्ष से बेदू झा, दिनेश झा, रितिक उपाध्याय, त्रिलोकी उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बयान :- एक पक्ष से त्रिलोकी उपाध्याय ने बताया कि प्रदीप पाठक और उत्कर्ष झा का विवाद नवरात्र में किसी बात को लेकर हुआ था।

आज प्रदीप पाठक घर के पास आकर फायरिंग किया और मारपीट करने लगा। हमारे परिवार के चार लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप पाठक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मंदिर के पास उनको गाली गलौज दिये थे। आज जब वे पुरानी वीआईपी रोड से जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग गाली देते हुए हाथापाई करने लगे। इसके बाद जब घर के पास पहंचा तो उनके ऊपर लाठी डंडा से प्रहार किए।


दो पक्षो में मारपीट हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नितेश सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed