फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died, two injured in collision between two bikes

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Two people died, two injured in collision between two bikes
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को पीएचसी चील्ह ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई ।
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के देवनाथपुर निवासी शहजाद अली (30) पुत्र जलालुद्दीन, शादाब अली (25) पुत्र जलालुद्दीन तथा सोनू अली (22) गोपीगंज की ओर से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। मिर्जापुर की तरफ से तिलठी गांव निवासी आकाश यादव (18) पुत्र गुड्डू यादव अपने घर तिलठी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में श्रीपट्टी गांव के पास दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस बुलाकर सभी को पीएचसी चील्ह ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शहजाद अली तथा आकाश यादव की मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शादाब अली और सोनू अली की स्थिति ठीक है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed