{"_id":"6473934937979ab602030a36","slug":"two-people-died-in-separate-train-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-58-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना/नरायनपुर। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा रेलवे फाटक पर रेल लाइन पार करते समय रविवार को दोपहर में हावड़ा-जोधपुर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। एक अन्य घटना में अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर में चलती ट्रेन से उतरते समय एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जब तक लोग अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई।
प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी जीतनारायण शुक्ला की पुत्री ज्योति उर्फ तनू (21) विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई तिवारी गांव में अपनी बुआ के घर आई थीं। यहां से रविवार को सुबह करीब 11 बजे वे फुफेरे भाई पंकज तिवारी के साथ अपनी दूसरी बुआ ग्राम विरौरा निवासी सच्चिदानन्द तिवारी के यहां बाइक से जा रही थीं।
रास्ते में गैपुरा रेलवे फाटक पर बाइक से उतरकर रेल लाइन पार कर रही थीं। उसी दौरान अप लाइन पर आ रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस हादसे में मौके पर ही ज्योति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने ही परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे विंध्याचल जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया। जीआरपी विंध्याचल प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया की ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर, अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार को दोपहर में अहमदाबाद-गोरखपुर (9489) ट्रेन जा रही थी। उसका स्टापेज अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर नहीं है। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन धीरे चल रही थी, तो एक व्यक्ति ट्रेन से उतरने लगा। ट्रेन से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर घायल हो गया। रेलकर्मियों ने फोन कर एंबुलेंस बुलवाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान ओम प्रकाश (50) निवासी हिंडालको रेनूकूट के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरपीएफ चुनार प्रभारी मोहम्मद सालिक ने बताया कि ट्रेन गिरकर मृत व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन आ रहे हैं। उनके आने पर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।