फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died in road accident bike collision with truck in mirzapur

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की जान गई, तीसरे की हालत गंभीर

Mon, 12 Jul 2021 12:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 12:19 PM IST
सार

एक बाइक पर सवार तीन लोग घर जा रहे थे। इसी दौरान हलिया थाना क्षेत्र में रोड पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people died in road accident bike collision with truck in mirzapur
हादसे में दो लोगों की मौत।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक किशोर समेत दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हलिया के ड्रमंडगंज निवासी बाइक सवार युवराज(16) पुत्र हीरालाल, राकेश सिंह(50) पुत्र निश्चल सिंह निवासी आईटीआई कॉलोनी नैनी (प्रयागराज) व किशनलाल केसरवानी(28) पुत्र जीवन दास निवासी देवघर ड्रमंडगंज थाना हलिया बाइक से घर जा रहे थे। भैंसोड़ बलाय पहाड़ पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़े ट्रक के पिछले भाग में जा टकरा गई।
विज्ञापन


इससे युवराज व राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। किशनलाल केसरवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज भेज दिया। जहां से घायल को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed