{"_id":"66e61d155e6efa45bb0a2067","slug":"two-people-died-in-accident-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-122136-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
पटेहरा। दीपनगर बाजार में लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात पिकअप के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। दूसरी एंबुलेंस दो घंटे बाद भी नहीं आई तो उसी एंबुलेंस से रात में ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने दूसरे साथी को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को इलाज के ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
लेदुकी के ग्राम प्रधान सुरेश सिंह (42) अपनी बाइक से गांव के ही राजकुमार (35) व राजेश (25) के साथ किसी काम से शुक्रवार को पटेहरा गए थे। शुक्रवार की रात घर लौटते समय दीपनगर बाजार में लालगंज-कलवारी मार्ग पर पिकअप के टक्कर से बाइक सवार राजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात होने के कारण पिकअप चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे संतनगर थानाध्यक्ष तीनों लोगों को पटेहरा पीएचसी भेजवाया। जहां देखते ही डाॅ. वाजिद जमील ने राजेश को मृत घोषित कर दिया था। ग्राम प्रधान सुरेश व राजकुमार की हालत गंभीर देख डॉ. वाजिद ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद दूसरी एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में ही दो घायल काफी देर तक तड़पते रहे। डॉ. वाजिद ने एडिशनल सीएमओ को फोन कर घायलों को उसी एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टरों ने राजकुमार को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल ग्राम प्रधान सुरेश सिंह को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे में मृत राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे दो पुत्र हैं। पति की मौत होने पर पत्नी कविता रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है । थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। देर रात मंडलीय अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। पिकअप चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।