फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died and three injured in road accident due to collision between two bikes in Mirzapur

Mirzapur News: दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, किसी का सिंदूर छीन गया; कोई दोस्त को खो दिया

Fri, 31 Jan 2025 10:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

Mirzapur Accident News: मिर्जापुर जिले में दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक पर सवार महिला और मासूम व दूसरी बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people died and three injured in road accident due to collision between two bikes in Mirzapur
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित कोठीलवा मोड़ पर गुरुवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी से घर लौट रहे मड़िहान कस्बा निवासी दंपती व सेमरी गांव निवासी बाइक सवार युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर दोनों चालकों की मौत हो गई। महिला के साथ तीन वर्षीय मासूम व दूसरी बाइक पर बैठा साथी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी सरसो गांव निवासी गोलू (20) अपने साथी महेश (30) के साथ जमुई चुनार से घर के लिए बाइक से लौट रहा था। दूसरी बाइक से मड़िहान कस्बा निवासी महेश सोनी अपनी पत्नी खुशबू व तीन वर्षीय मासूम के साथ वाराणसी से लौट रहे थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद मचा हड़कंप

रात के अंधेरे में दोनों बाइक सवार सक्तेशगढ़ कोठीलवा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। मौत की घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

मड़िहान कस्बा निवासी बल्लू सोनी के पुत्री की शादी आठ फरवरी को है। खरीदारी के लिए महेश सोनी बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ वाराणसी गया था। देर रात वापस घर लौटते समय सक्तेशगढ़ में हादसे के शिकार हो गए। इस संबंध में चुनार थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed