फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died after being electrocuted after stepping on a broken motor wire.

Mirzapur News: मोटर के कटे तार पर पैर पड़ने से लगा करंट, दो की मौत

Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two people died after being electrocuted after stepping on a broken motor wire.
मिर्जापुर। लौरिया और राजगढ़ में करंट लगने से एक वृद्ध और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहली घटना लौरिया गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लगने से श्यामलाल (45 ) और दूसरी घटना राजगढ़ गांव में खेत में पानी भरने के दौरान मोटर के कटे तार पर पैर पड़ने से कंरट की चपेट में आने से लल्ला यादव (70 ) की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लौरिया गांव निवासी श्यामलाल बृहस्पतिवार की शाम को बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर परिवार के लोग बिजली काटकर उनको करंट से दूर किया। इसके बाद उनको लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रमाशंकर ने बताया कि बोर्ड में प्लग लगाने के दौरान स्पार्किंग हुए इस कारण वह करंट की चपेट में आ गए। वहीं, राजगढ़ गांव निवासी लल्ला यादव घर के पास धान के खेत में पानी भर रहे थे। मोटर का तार काटा हुआ था। इस बात की उनको जानकारी नहीं थी। कटे हुए तार पर उनका पैर पड़ गया। जिससे वे करंट के चपेट में आ गए। परिजनों उनको सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लिखित रूप से देने के बाद दोनों परिवार के लोगों को शव दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed