फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two oxygen plants in Mirzapur divisional hospital closed one repaired increasing heart patient

ठंड में बढ़ रहे सांस के मरीज: मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट बंद, एक की हो रही मरम्मत

Mon, 23 Dec 2024 12:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Dec 2024 12:53 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं, जबकि एक की मरम्मत हो रही है। ऐसे में अस्पताल में सिर्फ एक प्लांट चालू रहने के कारण बाहर से ऑक्सीजन मंगाई जा रही है। 

विज्ञापन
Two oxygen plants in Mirzapur divisional hospital closed one repaired increasing heart patient
मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के मौसम में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, परंतु मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में लगे चार ऑक्सीजन प्लांटों में से सिर्फ एक ही संचालित हो रहा है।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि असपताल में अभी दो प्लांटों का संचालन ही शुरू नहीं हो सका है, जबकि तीसरे की मरम्मत का काम चल रहा है। चौथा प्लांट चल रहा है। उसकी भी हाल ही में मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन का सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल में लगे दो बड़े ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएं तो पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की समस्या होने पर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने 300 लीटर वाले ऑक्सीजन प्लांट का सबसे पहले शुभारंभ किया था। इसके बाद अस्पताल में 250 लीटर और बाद में महिला अस्पताल में 900 लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगा था। महिला अस्पताल का भवन टूटने के बाद ऑक्सीजन प्लांट को मंडलीय अस्पताल परिसर में लगाया गया है। जो लगने के छह माह बाद भी चालू नहीं हो सका है। 

Trending Videos

अस्पताल में 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। उसे भी लगे आठ माह से ज्यादा समय बीत चुका है। वहां से कुछ स्थानों पर पाइपलाइन भी दौड़ाई गई है, लेकिन प्लांट चालू नहीं हो सका है। जो दो प्लांट 300 लीटर और 250 लीटर के हैं, उनमें अक्सर खराबी पैदा होती रहती है।

हाल ही में 250 लीटर वाले ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत हुई है। 300 लीटर वाले ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत का काम चल रहा है। उधर, ठंड के मौसम में सीसीयू से लेकर मेडिकल वार्ड तक सांस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। सांस वाले मरीजों की संत्रा बढ़ गई है।

प्रतिदिन इमरजेंसी में ही चार से पांच मरीज आते हैं। इसके बावजूद सिर्फ एक ऑक्सीजन प्लांट का चल रहा है। अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। अगर 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिया जाए तो पूरे अस्पताल के सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकती है।

क्या बोले अधिकारी
अस्पताल में ऑक्सीजन की समस्या नहीं है। एक प्लॉट चल रहा है। एक प्लांट की मरम्मत हो रही है। कुछ दिन में कह भी चालू हो जाएगा। बाकी 20 हजार लीटर वाले ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करने के लिए बजट आदि की समस्या है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed