फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two outlets fire

दो दूकानों में लगी आग

Tue, 26 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two outlets fire
थाना क्षेत्रों में दो दूकानों में आग लग जाने से लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। एक दूकान में शाट सर्किट से आग लगी जबकि दूसरी में थिनर से आग ने विकराल रूप धारण किया।
विज्ञापन


जिगना संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के नरोईया बाजार स्थित एक दूकान में सोमवार की भोर में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


चड़ैचा गांव निवासी जय प्रकाश की निरोईया बाजार में मेडिकल व जनरल स्टोर की दूकान  है। रविवार की रात वह दूकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की भोर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट के चलते दूकान में आग लग गई। इससे दूकान में रखा सारा सामान जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकान से धुंआ निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने दूकानदार को खबर की और आग बुझाने में जुट गए। दूकानदार ने बताया कि दूकान में रखी लकड़ी आलमारी, दवा, जनरल स्टोर का सामान आदि जल गया है।

बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दूकानदार ने नुकसान का आकलन करने के बाद इलाकाई पुलिस को तहरीर दे दी है।

नरायनपुर संवाददाता के अनुसार, अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर मोटर बाजार के पास स्थित एक पेंट की दूकान में सोमवार को एक बालक द्वारा माचिस लगा देने से करीब दो लाख रुपये का पेंट जलकर नष्ट हो गया। 


नरायनपुर निवासी श्रवण कुमार की नरायनपुर मोटर बाजार में टेंट की दूकान है। सोमवार की शाम वह ड्रम में रखे थिनर को निकालकर छोटे ड्रम में भर रहे थे।

 इसी दौरान ड्रम का संतुलन बिगड़ गया और थिनर जमीन पर गिर गया। इसी बीच किसी बच्चे ने माचिस जला दी जिससे दूकान में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। धू धू कर जल रही दूकान की जानकारी होने पर बाजार के लोग पहुंचे और आग को बुझाया।

जबतक लोग आग बुझाते तबतक दो लाख रुपये की क्षति हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी जिस पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुची।

तभ्ाी आग की सूचना किसी तरह दमकल को मिली लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर लाेग काबू पा चुके थे।
दोनों दूकानों मे आग की सूचना पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस को दोनों दूकानदारो ने तहरीर दे  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed