{"_id":"5ea85b798ebc3e904d588061","slug":"two-more-reports-negative-discharged-mirzapur-news-vns522364572","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाती और बिहारी मजदूर की रिपोर्ट आई निगेटिव, दी गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाती और बिहारी मजदूर की रिपोर्ट आई निगेटिव, दी गई छुट्टी
विज्ञापन
विंध्याचल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती दो और कोरोना संक्रमितों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार की शाम को छुट्टी दे दी गई। इसमें एक चुनार के दीक्षितपुर गांव निवासी जमाती और दूसरा भदोही जिले से आया बिहारी मजदूर है। इससे पहले सोमवार को जमालपुर के लठिया सहजनी गांव निवासी जमाती के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई थी। अब आईसोलेशन में सिर्फ एक मरीज अहरौरा के बसाढ़ी गांव निवासी जमाती है। मंगलवार को नौ लोगों का सैंपल आया है। इसमें दो संक्रमितों के साथ सात फीवर डेस्क पर आए संदिग्ध और स्वास्थ्य कर्मी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले में केवल एक संक्रमित मरीज है।
निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले छह समेत नौ तब्लीगी जमातियों में दो की चार अप्रैल को रिपोर्ट पाजिटिव आने पर आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 12 दिन बाद सभी का दोबारा सैंपल भेजा गया। इसमें क्वारंटीन में रखे गए सात जामती में एक और पाजिटिव आ गया। इस दौरान भदोही में पाजिटिव मिले बिहारी मजदूर को भी विंध्याचल के आईसोलशन वार्ड में रखा गया। सोमवार को जमालपुर के लठिया सहजनी जमाती की दूसरी और तिसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को चुनार के दीक्षितपुर निवासी जमाती की तीसरी और चौथी रिपोर्ट और भदोही के बिहारी मजदूर की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी के निर्देश पर आईसोलेशन के नोडल डा. बीके तिवारी, सीएचसी प्रभारी डा. संतोष कुमार सिंह, डा. राजीव पांडेय, डा. महेंद्र चौधरी, डा. राजेश कुमार, स्टाफ नर्स ललिता सिंह, विनीता सिंह, कुसुम सिंह, मिनी सिंह की मौजूदगी में सर्टिफिकेट देकर दोनों को छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि चुनार निवासी जमाती को एंबुलेंस से घर भेजवाया गया। भदोही निवासी युवक को एंबुलेंस से भदोही भेजकर वहां के सीएमओ को अवगत करा दिया गया।
मिर्जापुर। वाराणसी में एक दवा व्यवसायी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वहां से दवा लेकर आने वाले जिले के तीन मेडिकल स्टोर संचालको का सैंपल लिया गया। तीन दिन पूर्व तीनों की दुकान बंद करा कर उनको होम क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को मेडिकल स्टोर संचालक समेत आठ लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन किए गए दो भाई और फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्धों का सैंपल लिया गया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में जिले के तीन मेडिकल स्टोर संचालक दवा लेने गए थे। इसमें नगर के रमईपट्टी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक 21 अप्रैल को वाराणसी के सप्तसागर मंडी में दवा लेने गया था। शुक्रवार को वाराणसी निवासी दवा व्यवसायी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद वहां से दवा लेेने वालों की जानकारी ली गई। जिसके बाद नगर के रमईपट्टी निवासी मेडिकल स्टोर को बंद कराकर संचालक और उनके परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया। कछवां, क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर संचालक 15 अप्रैल को दवा लेने वाराणसी गए थे। रविवार को उनके मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया था। मंगलवार को उनका भी सैंपल लिया गया। अब तक 407 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 370 की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- एक पाजिटिव (जमाती)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
07- पटहेरा शेल्टर होम में (मजदूर)
159- मड़िहान, जिगना हलिया के शेल्टर होम में (मजदूर)