फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two model schools in the district could not be handed over even after 15 years.

Mirzapur News: 15 वर्ष के बाद भी हैंडओवर नहीं हो सके जिले के दो मॉडल स्कूल

Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two model schools in the district could not be handed over even after 15 years.
मझवां का महामलपुर ​स्थित माडल स्कूल, संवाद
भोजपुर पहाड़ी का मॉडल स्कूल 15 वर्ष पहले ही शुरू हो गया था
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बनाए जा रहे दो मॉडल स्कूलों का अब तक हस्तांतरण नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार समय-सीमा बढ़ाई गई, लेकिन कार्य अब भी पूरा नहीं हो पाया। इस बार 30 जून तक मझवां के महामलपुर स्थित मॉडल स्कूल का हस्तांतरण होना था, लेकिन यह भी नहीं हो सका। वहीं राजगढ़ के बैरमपुर स्थित मॉडल स्कूल में अभी काफी काम बाकी है। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के पहाड़ी विकासखंड के भोजपुर पहाड़ी, राजगढ़ विकासखंड के बैरमपुर और मझवां विकासखंड के महामलपुर में वर्ष 2009-10 में राजकीय मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए थे। स्कूलों के निर्माण के लिए प्रति विद्यालय शासन की ओर से दो करोड़ 92 लाख रुपये जारी किए गए। इन स्कूलों का निर्माण वर्ष 2011 में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने शुरू किया, लेकिन 15 वर्ष बाद भी दो विद्यालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

भोजपुर पहाड़ी का मॉडल स्कूल का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है। हालांकि बैरमपुर स्थित मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर समय-समय पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जताई है, लेकिन इसके बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका। इसी वर्ष 30 जून तक महामलपुर मॉडल स्कूल का निर्माण पूरा कर उसका हैंडओवर किया जाना था, लेकिन यह भी निर्धारित समय में नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मॉडल स्कूलों के निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों की लापरवाही भारी पड़ रही है। वर्ष 2011 में निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद अब तक दोनों स्कूल भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे विद्यालयों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई और बच्चे बेहतर शिक्षा से वंचित हैं। हालांकि विभाग के अनुसार कार्यदायी संस्थाओं को पूरा बजट आवंटित किया जा चुका है।

वर्जन
महामलपुर मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया गया है। यह लगभग तैयार है और 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बैरमपुर स्थित मॉडल स्कूल में अभी काफी काम बाकी है।
राजकुमार दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक

मझवां का महामलपुर स्थित माडल स्कूल, संवाद

मझवां का महामलपुर स्थित माडल स्कूल, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed