फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two miscreants shot in leg in encounter, arrested

Mirzapur News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot in leg in encounter, arrested
मिर्जापुर। लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में बाइक सवार दो बदमाशों की देहात कोतवाली पुलिस ने बोकरिया फाल के पास घेरेबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं, पुलिस अभिरक्षा में ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में दोनों को भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बाइक सवार बदमाश करनपुर बोकरिया फाल के पास मौजूद हैं और लूट की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद देहात कोतवाल शैलेश राय, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ करनपुर चौकी क्षेत्र के बोकरिया फाल के पास बदमाशों की घेरेबंदी की। बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी आलोक यादव उर्फ उजाला यादव निवासी जसोवर पहाड़ी और वैभव बिंद उर्फ कमलेश बिंद निवासी जसोवर पहाड़ी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। इसके बाद घायल बदमाशों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गई, जहां एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह के निर्देशन में डाक्टरों ने उनका उपचार किया। बदमाशों पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार लुटरों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। आरोपी आलोक के खिलाफ कटरा कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed