{"_id":"aff20ed40dea68f3e9bf186ce30c6537","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दूसरे युवक के परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही दाहसंस्कार कर दिया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार बघौड़ा गांव निवासी आनंद कुमार 25 वर्ष पुत्र स्व. रामबली गुरुवार की रात अपने खेत की सिंचाई करने जा रहा था।
साइकल सवार जैसे ही घर से थोड़ी से दूर पर पहुंचा कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा तड़पता रहा।
देर रात बारात से लौट रहे गांव के कुछ लेागों की नजर पड़ी तो उसके पास गए और देखा तो घायल युवक आनंद था। उसे आनन फानन में राजगढ़ सीएचसी ले गए।हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
परिवार के लोग उसे लेकर बनारस गए जहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मड़िहान पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अहरौरा संवाददाता के अनुसार खाजगीपुर गांव निवासी चुलई 40 वर्ष पुत्र फेंकु अदलहाट स्थित एक खेत से पुआल लादकर गुरुवार की रात घर पहुंचा।
देर रात पुआल उतारने के लिए ट्रैक्टर बैक कराने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी ट्राली में दबकर चुलई की मौत हो गई।