फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two innocent children died after drowning in a pit chaos ensued

Mirzapur News: गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, मची अफरा-तफरी, गांव में मचा कोहराम, पुलिस मौके पर

Mon, 30 Jun 2025 05:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 05:47 PM IST
सार

गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जब ये खेलने के बाद तीन घंटे तक वापस नहीं लौटे तब परिजन इनकी तलाश करने लगे। गड्ढे के पास चप्पल दिखने से आशंका हुई और गड्ढे से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
 

विज्ञापन
Two innocent children died after drowning in a pit chaos ensued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि गड्ढा इंडियन ऑयल टर्मिनल का था और बच्चे खेलते समय यहां पर पहुंचे थे। तीन घंटे के बाद जब ये वापस नहीं लौटे तब परिजनों ने इनकी तलाश शुरू कर दी। गड्ढे के पास चप्पल दिखी तो उसमें कूदकर इन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे।

विज्ञापन


लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक दोनों मासूम बच्चे रिश्ते में चाचा भतीजे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना पड़री थाना क्षेत्र के अपर हिनौती गांव की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed