फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two injured including former head in road accident

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो घायल

Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two injured including former head in road accident
चुनार स्थानीय थाना क्षेत्र के चुनार राजगढ़ मार्ग पर बल्लीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से आते जाते पड़ोस गांव के लोगों ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दिया। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को चुनार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बल्लीपुर गांव निवासी दारा सिंह (43) पुत्र धर्मध्वजा सिंह गांव के पूर्व प्रधान हैं। शाम को वह किसी काम से चुनार अपने साथी अजीत कुमार (31) निवासी बाराडीह के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे। दोनों को बल्लीपुर गांव के पास सड़क पर लहूलुहान हाल में पड़ोस गांव भेड़ी के एक बाइक सवार ने देखा। उसने पूर्व प्रधान के घर सूचना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को उपचार कराने के लिए चुनार लेकर आए। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed