फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including truck driver died in road accident

सड़क हादसे में ट्रक चालक समेत दो की मौत

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two including truck driver died in road accident
मिर्जापुर। देेहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात को तेज रफ्तार बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। दूसरी घटना क्षेत्र के छितपुर गांव की है। जहां देर रात अनियंत्रित ट्रक खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के सरैया निवासी करीमुल्लाह उर्फ बादल (65) किसान है। बृहस्पतिवार की रात को वह घर के सामने सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मनीष कुमार (18) और संजय बिंद (22) घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने वृद्ध करीमुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ही छितपुर की है। जहां देर रात अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में चालक अनुप कुमार यादव (25) निवासी जिलालाल का पुरा थाना हरदोई रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी गोविंद को हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस खलासी के साथ चालक को मंडलीय अस्पताल लेकर आई। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को मौत की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed