फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including the girl died due to lightning fall

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका समेत दो की मौत

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two including the girl died due to lightning fall
नरायनपुर/पड़री। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से बालिका की मौत हो गई। वहीं पड़री थाना क्षेत्र के हिनौता सागर सेमर बंधा में मछली मानने के दौरान एक युवक की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

अदलहाट थाना के रैपुरिया गावं निवासी विजय पटेल की नौ वर्षीय पुत्री सुहानी पटेल घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच दोपहर दो बजे कड़कड़ाती बिजली गिरी। इसकी चपेट में सुहानी हो गई। लोगों ने उसे पास के चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन

पड़री, वाराणसी के थाना रामनगर सुजाबाद पड़ाव निवासी रामविलास (30) पड़री थाना क्षेत्र के हिनौता सागर सेमर बंधा के पास नाव से मछली मार रहा था। इस दौरान दोपहर में बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। किनारे खड़े साथियों द्वारा बाहर निकाल कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed