फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two hundred hand pumps broken in city area, water crisis

Mirzapur News: नगर क्षेत्र में दो सौ हैंडपंप खराब, पानी का संकट

Mon, 04 Mar 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two hundred hand pumps broken in city area, water crisis
मिर्जापुर। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे करीब 200 हैंडपंप खराब हो गए हैं। इससे संबंधित इलाकों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। खराब हैंंडपंपों की मरम्मत नहीं होने समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लगभग 1200 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 200 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसमें से 80 हैंडपंप रीबोर के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसकी सूची जल निगम को भेजी गई है, लेकिन अभी तक खराब हैंडपंप ठीक नहीं हो सके हैं। नगर के संकटमोचन वार्ड, स्टेशन रोड, पुरानी दशमी तथा कई अन्य जगहों पर कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई जगह हैंडपंप से पानी में बालू आ रहा है। उधर, नगर में कई जगह मिनी ट्यूबवेल भी खराब पड़े हैं। संकटमोचन वार्ड के घास की गली में लगा मिनी ट्यूबवेल खराब है। इसी प्रकार स्टेशन रोड पर मिनी ट्यूबवेल का बोर फेल हो गया। वहां दूसरा बोर कराया गया, लेकिन केवल पाइप लगाकर छोड़ दिया गया है। इस क्षेत्र में तीन-चार महीने से पानी की समस्या है। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में 800 मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनमें से विभिन्न वार्डों में करीब 100 मिनी ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि नगर में पानी की कोई समस्या नहीं है। जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। साथ ही जो हैंडपंप रीबोर योग्य हैं, उनकी सूची जल निगम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed