फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two hundred and fifty personnel will be engaged in MLC elections

एमएलसी चुनावों में लगेगी ढाई सौ कार्मिकों की ड्यूटी

Tue, 10 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty personnel will be engaged in MLC elections
मिर्जापुर। खंड स्नातक व खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए रूपरेखा बननी शुरू हो गई है। सोमवार को पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में इस चुनाव के मुख्य कार्मिक अधिकारी सीडीओ अविनाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ड्यूटी संबंधी रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 27 बूथ बनेंगे। इसके लिए लगभग 250 कार्मिकों की जरूरत होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों की सूची अतिशीघ्र उनके पास प्रेषित कर दें ताकि चुनाव में उनकी ड्यूटी लगाई जा सके। सीडीओ ने कहा कि ड्यूटी तो वैसे दो सौ की ही लगेगी लेकिन पांच पार्टियां रिजर्व में भी रहेंगी। उसके लिए भी तैयारी करनी होगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे एक बार मतदान स्थल का निरीक्षण कर वहां की मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल कर लें। बिजली, पानी और शौचालय के साथ ही रैंप व अन्य इस प्रकार की सभी चीजों की जांच कर लें जो कि एक मतदान केंद्र पर आवश्यक होती हैं। बैठक में डीडीओ, डीपीआरओ, डीआईओएस सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य मुद्दा प्रशिक्षण का छाया रहा। सीडीओ अविनाश सिंह ने कहा कि इसके लिए 25 नवंबर से प्रशिक्षण शुरू किया जा सकता है। कम से कम तीन चरण का प्रशिक्षण होगा। एक दिसंबर को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को इन प्रशिक्षणों में शामिल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed