{"_id":"5eac55948ebc3e85b54f72b1","slug":"two-hot-spots-will-end-tonight-mirzapur-news-vns5228919141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात खत्म हो जाएगा दो हॉट स्पाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात खत्म हो जाएगा दो हॉट स्पाट
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने पर तीन थाना क्षेत्रों के तीन गांव को हाट स्पाट बनाया गया था। इसमें दो गांव का हाट स्पाट की समय सीमा शनिवार की रात तक पूरी हो जाएगी। रविवार से हाट स्पाट नहीं रहेगा, हालांकि ग्रामीणों को लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। गांव से बाहर तभी जा सकेंगे जब कोई जरूरी कार्य हो। एक अन्य हाट स्पाट अभी बरकरार रहेगा।
जिले में चार अप्रैल को दो जमाती कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव को हाट स्पाट बना दिया गया। गांव के सारे रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बाहरी के आने और ग्रामीणों के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। गांव के एक किमी के दायरे में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
गांव में सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लोगों को ही जाने की अनुमति थी। 16 अप्रैल को चुनार के दीक्षितपुर गांव का जमाती भी संक्रमित पाया गया। जिसके बाद दीक्षितपुर को भी हाट स्पाट बनाया गया। गांव के लोगों को बाहर निकलने और बाहरी के गांव में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। मार्गों पर बैरिकेडिंग कर फोर्स की तैनाती की गई।
विज्ञापन
एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि मरीज के संक्रमित मिलने वाले दिन से 28 दिन के लिए उस क्षेत्र को हाट स्पाट बनाया जाता है। दो संक्रमित चार अप्रैल को मिले थे। तो अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव का दो मई को 28 दिन पूरा हो रहा है। तीन मई से गांव के लोग जरुरी कार्य से लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बाहर निकल सकते है। चुनार के दीक्षितपुर का 28 दिन 14 मई को पूरा होगा।