{"_id":"636bf749a8ae4b6e55023467","slug":"two-friends-died-after-falling-in-a-well-mirzapur-news-vns6828687171","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: कुएं में गिरा दोस्त, बचाने के प्रयास में युवक भी कूदा, दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: कुएं में गिरा दोस्त, बचाने के प्रयास में युवक भी कूदा, दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम
Thu, 10 Nov 2022 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
विंध्याचल सीएचसी के बगल में बुधवार रात 10 बजे कुएं में गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विंध्याचल सीएचसी के बगल में बुधवार रात 10 बजे कुएं में गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के बंगाली चौराहा निवासी मिथुन (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद का घर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में है। रात करीब 10 बजे वे अपने दोस्त जितेंद्र (20) पुत्र गुलाब चंद निवासी घमहापुर नई बस्ती के साथ कुएं के पास बैठे हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान पैर फिसलने से मिथुन कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए जितेंद्र भी कूद में कूद गए। उनके कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और उसकी मदद से दोनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि दोनों युवक नशे में कुएं के पास बैठे थे। एक के कुएं में गिरने पर दूसरा उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन