फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two drowned to death

बांध में डूबने से किशोरी की मौत, गंगा में किशोर डूबा

Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two drowned to death
लालगंज/कछवां। गंगा दशहरा पर लालगंज थाना क्षेत्र के घोरी गांव निवासी किशोरी की गुड्डा-गुड्डी का विसर्जन करते समय डूबने से मौत हो गई। कछवां थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव के साहब बाबा आश्रम के पास गंगा स्नान करते समय तीन किशोरी डूबने लगीं। दो को बचा लिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत घोरी गांव निवासी दयाशंकर यादव की पुत्री 13 वर्षीय ममता कक्षा सात की छात्रा थी। ममता अपने गांव के सहेलियों के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर परंपरा के अनुसार सिरसी बांध में गुड्डा - गुड़िया का विसर्जन करने गई थी। पैर फिसलने से गुड्डा गुड़िया के साथ ममता सिरसी बांध के गहरे जल में चली गई। किशोरी के साथ गए बच्चों ने परिजनों को सूचना दिया। जब तक परिजन पहुंचते किशोरी की मौत हो गई थी। हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव के साहब बाबा आश्रम के पास गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान कर रहे चार किशोर डूबने लगे। तीन को बचा लिया गया, पर एक किशोर डूब गया। गोताखारों की मदद से उसकी खोजबीन की गई, पर देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा स्नान करने और गरीबों को अन्न दान किया जाता है। सोमवार को महामलपुर गांव के चार किशोर गंगा स्नान करने के लिए कपड़ा उतारकर गंगा में कुछ दूर गए। बहाव के कारण 17 वर्षीय प्रदीप पुत्र विनोद और 14 वर्षीय आनंद पुत्र रामश्रृंगार डूबने लगे। उनको बचाने के लिए 16 वर्षीय लक्ष्मण औ 15 वर्षीय अभय पुत्र दलश्रृंगार बचाने के लिए आगे बढ़े। प्रदीप, आनंद और अभय तो बाहर निकल गए, पर लक्ष्मण गहरे जल में जाने से डूब गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरो की मदद से डूबे किशोरी की खोजबीन की गई, पर देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed