{"_id":"5f3190168ebc3eabed24c0c0","slug":"two-die-after-being-crushed-by-dcm-mirzapur-news-vns5406462165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से कुचलकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम से कुचलकर दो की मौत
विज्ञापन
जमुई। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर चुनार थाना क्षेत्र भग्गल की मड़ई के पास सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को पकड़कर डीसीएम को कब्जे में लिया।
चुनार थाना क्षेत्र रामसरवर निवासी 30 वर्षीय रमेश गुप्ता पुत्र स्व. राधेशयाम गुप्ता मजदूर है। वह लोहा फैक्ट्री में काम करता है। उसकी ससुराल चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बगया गांव है। उसके ससुर की तबीयत खराब है। उनके इलाज के लिए रमेश रविवार को अपने ससुराल गया था। सोमवार की भोर में सक्तेशगढ़ आयुर्वेदिक दवाई दिलाने के लिए अपने ससुर 65 वर्षीय सुरेश गुप्ता को बाइक पर बैठा कर अपने घर आ रहा था। रास्ते में चुनार कोतवाली क्षेत्र के भग्गल की मड़ई के पास मिर्जापुर से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक चालक रमेश हेलमेट लगाया था। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा। डीसीएम दोनों के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद डभीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार ससुर व दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चुनार पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर सीओ चुनार सुशील कुमार यादव और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त कराकर उनके परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने पर दोनों लोगों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीएम चालक को पकड़कर गाड़ी थाने में खड़ा करा दिया। मृतक रमेश को दो पुत्रियां है। रमेश की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे दो पुत्रियां है। मौत से उसके परिवार के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों का तो रो-रो कर बुरा हाल है ही, गांव में भी मातम छा गया हैै।