फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two defaulters of Sadar and Madihan tehsils were sent to jail

सदर व मड़िहान तहसील के दो बकाएदार भेजे गए जेल

Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two defaulters of Sadar and Madihan tehsils were sent to jail
जिले की सदर व मड़िहान तहसील क्षेत्र में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर दो बकाएदारों को पकड़कर जेल भेज दिया। सदर तहसील की टीम ने एक बकाएदार को जेल भेजा तथा 14 लाख रुपये राजस्व की वसूली भी की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, संग्रह अमीन सूरज सोनकर, प्रदीप दुबे, हरेंद्र दुबे, ज्ञानेंद्र पाठक व सुभाषचंद्र शुक्ल की टीम ने दो दर्जन बकाएदारों के घर पर छापा मारकर जांच की। इन बकाएदारों से लगभग 14 लाख रुपये की वसूली की गई तथा न्यायालय मद के एक बकाएदार द्वारा धनराशि जमा नहीं करने पर उसे जेल भेज दिया गया। तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने बताया कि बकाया नहीं जमा करने पर एक बकाएदार को जेल भेज दिया गया। उधर मड़िहान तहसील क्षेत्र के भूमि विकास बैंक के दो लाख के बकायेदार को संग्रह विभाग की टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया। तहसीलदार नूपुर सिंह ने बकाया वसूली के लिए संग्रह अमीनों की टीम गठित की। तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुलालपुर गांव निवासी बकाएदार के खिलाफ वारंट जारी कर एक लाख 92 हजार रुपये बकाया जमा नहीं करने पर उसे जेल भेज दिया। बहुती गांव निवासी एक अन्य बकायेदार को 11 हजार रुपये जमा करने पर तहसील से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed