फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two dead, 34 found corona positive

दो की मौत, 34 मिले कोरोना पाजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two dead, 34 found corona positive
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमियों की संख्या में इजाफा ही नहीं हुआ दो की मौत भी हो गई। मिर्जापुर जिले के दोनों की मौत दूसरे जिले में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी डिटेल नहीं मिल सका है। मंगलवार को लगातार 44वें दिन 34 नए मरीज मिले। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1154 हो गई है। मंगलवार को 31 लोगों के स्वस्थ्य होनेे पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 782 हो गई है। एक्टिव केस 352 है। 180 लोग होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 20 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 317 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें 34 पाजिटिव पाए गए है। छह की रिपोर्ट दूसरे जिले से आई है। जिन दो लोगों की मौत हुई है। उसमें एक की मौत लखनऊ में हुई है, जो चिल्ह थाना क्षेत्र निवासी भाजपा नेता का पुत्र है। मौत की संख्या पोर्टल पर चढ़ गई है, पर विवरण नहीं आया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में रतनगंज की एक महिला, कामापुर पहाड़ी विजयपुर की दो पुरुष, अकोढ़ी विजयपुर से दो पुरुष, तहसील के पीछे महुवरियां से एक पुरुष, जमुहार चुनार से एक पुरुष, खैरा बगहा से एक पुरुष, झूंसी प्रयागराज से एक पुरुष, पटेहरा से एक पुरुष, रामपुर जमालपुर से एक पुरुष, रमईपट्टी से दो पुरुष, चेकसारी चील्ह से एक पुरुष, आदमरपुर विजयपुर से एक पुरुष, हरना की गली से एक पुरुष, नान्हुपुर पहाड़ी से एक पुरुष, शिवाला महंथ से एक महिला, जिला कारागार से एक पुरुष, पतुलुखी लालगंज से एक पुरुष, अघौली गुरुसंडी से एक पुरुष, चील्ह बाजार से एक पुरुष, जमुई बाजार पटेहरा से एक पुरुष, तिवारीपुर कछवां से एक महिला, कछवां रोड से एक महिला, महोगढ़ी हलिया से एक पुरुष, रमेह चौराहा से एक पुरुष, सोनउर राजगढ़ से एक पुरुष, चुनार तहसील से एक पुरुष, रेलवे कालोनी चुनार से एक पुरुष, गंगेश्वरनाथ चुनार से एक पुरुष, नौगांव विजयपुर से एक पुरुष, चिड़िया कछवां से एक महिला है। 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 34 हजार 775 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 33 हजार 379 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 396 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 16,335 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 141 हॉट स्पॉट है। इसमें 73 ग्रामीण और 68 शहरी क्षेत्र में है। 180 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन

50 का लिया गया सैंपल
पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पड़रिया कला में मंगलवार को कोविड-19 की जांच के लिए 50 लोगों का सैम्पल लिया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे कोविड 19 जांच टीम पड़रिया कला पहुंची। जहां कुल 50 लोगों का जांच हुआ। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन दिनेश त्रिपाठी, बीसीपीएम सच्चिदानंद भारती, एलए गोरखनाथ व चंद्रमा प्रसाद मौजूद रहे ।कोरोना योद्धा को किया गया ताली बजाकर सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

100 लोगों का लिया सैंपल
चील्ह। विकास खंड कोनके चेकसारी गांव में मंगलवार को कोरोना के मरीज का पता लगाने के लिए 100 लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर जांच किया जा रहा है। मंगलवार को चेकसारी गांव में कैंप लगाकर 100 लोगों की जांच की गई। जांच टीम में डा. एके जायसवाल, आर पी सिंह, लव कुमार ,विनोद सिंह व स्टाफ नर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed