फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two children from same village died due to drowning in pond In mirzapur

Mirzapur: मिट्टी निकाले जाने से बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ ये दर्दनाक हादसा

Wed, 11 Oct 2023 07:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 07:28 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत पगार गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।  दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।  

विज्ञापन
Two children from same village died due to drowning in pond In mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के चितांग गांव के पगार मौजा में बुधवार को दोपहर में दो बालक मिट्टी निकाले जाने से बने गड्ढे में नहाते समय डूब गए। दोनों के शव उतराए मिले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। लहंगपुर चौकी अंतर्गत चितांग गांव के पगार मौजा निवासी लालता प्रसाद का नौ वर्षीय पुत्र सोनू व सत्तन का सात वर्षीय पुत्र संदीप बुधवार को दोपहर करीब दो बजे गांव में मिट्टी निकाले जाने से बने गड्ढे में एकत्र पानी में स्नान करने गए थे। दोनाें रस्सी और बाल्टी लेकर गए थे।

विज्ञापन


जहां पानी निकालते समय गड्ढे में गिरने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक बच्चों के नहीं लौटने पर लालता की छोटी पुत्री गुड्डी मौके पर पहुंची तो दोनों के शव उतराए दिखे। उसने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव निकाल कर जानकारी ग्राम प्रधान को दी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की सूचना पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सदानंद सिंह मौके पर पहुंचे। दिव्यांग लालता मुसहर से दो पुत्र व आठ पुत्रियां हैं। एक पुत्र और चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सत्तन से तीन पुत्र हैं। इसमें संदीप सबसे छोटा था। लालता व सत्तन पगार मौजा में झोपड़ी में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। लालगंज थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। शवों को पंचनामा कराकर सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed