फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two children died by drowning in water while taking out ball from pit in mirzapur

Mirzapur: गड्ढे से गेंद निकालते समय पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 01 May 2023 03:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 03:22 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के सिंधुरिया गांव में सोमवार सुबह गड्ढे से गेंद निकालने के चक्कर में दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Two children died by drowning in water while taking out  ball from pit in mirzapur
पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के सिंधुरिया गांव में सोमवार सुबह गड्ढे से गेंद निकालने के चक्कर में दो बच्चे पानी में डूब गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। विंध्याचल  क्षेत्र के नदिनी निवासी प्रत्यक्ष उर्फ देव (10) पुत्र स्व. प्रदीप सिंह विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव अपने बुआ के घर एक सप्ताह पहले आया था। सोमवार सुबह 10 बजे प्रत्यक्ष और उसके फुफेरे भाई वैभव (10) गेंद खेल रहे थे।

विज्ञापन


मकान के पास सोख्ते के लिए गड्ढा खोदा गया था। उसी में गेंद चली गई। गेंद निकालने के चक्कर में दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों को न देख परिजनों ने करीब साढ़े 11 बजे उनकी तलाश शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के चप्पल दिखे। गड्ढे में तलाश किया तो दोनों मिले।
विज्ञापन


आनन-फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष उर्फ देव माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार का रो-कर बुरा हाल है। बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बचपन में छोड़ा घर, गोलगप्पे भी बेचे, अब IPL में शतक, कांटों भरा रहा है भदोही के लाल यशस्वी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed