Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two children died after drowning in a pit dug for laying a pipeline

Mirzapur News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two children died after drowning in a pit dug for laying a pipeline
पड़री। थाना क्षेत्र के अपर हिनौती गांव में सोमवार की सुबह 10 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर खेलने निकले दो बच्चे अंश उर्फ गोलू (8) और आर्यन (10) इंडियन आयल की ओर से पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाते समय डूब गए। जानकारी होने पर उनको निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंश उर्फ गोलू और आर्यन सोमवार की सुबह 10 बजे खेलते हुए इंडियन ऑयल की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था। बच्चे गहराई का अंदाजा नहीं लग सके और नहाते समय दोनों डूब गए। तीन घंटे तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

एक बच्चे से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। वहां दोनों की चप्पलें दिखीं। खोजबीन में गड्ढे में दोनों बच्चे डूबे मिले। परिजन दोनों को चुनार स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आर्यन माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता सरोज ऑटो चालक हैं। मां शिवलोचना बेसुध हो गई हैं। अंश उर्फ गोलू दो भाइयों में बड़ा था। पिता दिनेश चंद्र खेती और मजदूरी करते हैं। मां सुनीता रो-रोकर बेहाल हैं। अंश चुनार थाना क्षेत्र के कुबा बरगवां स्थित निजी स्कूल में कक्षा दो और आर्यन गांव के प्राथमिक विद्यालय हिनौती में कक्षा तीन का छात्र था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। परिजन ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार सिंधोरा घाट पर कर दिया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि इंडियन आयल की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई।

सुरक्षा पर उठे सवाल
पड़री। प्रशासन और इंडियन ऑयल की लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि इंडियन आयल की ओर से पाइप बिछाने के लिए काफी दूर तक गड्ढा खोदकर बिना सुरक्षा के छोड़ दिया गया है। पहले भी दो-चार मवेशी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

बच्चो को स्कूल भेजने से सहमे अभिभावक
पड़री। घटनास्थल से मात्र 50 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय हिनौती है। वहां विद्यालय के अगल बगल गड्ढे हैं। इसमें जलभराव होने से ग्रामीण घटना के बाद बच्चों का एक जुलाई से दाखिला कराने से परहेज करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय से सटे बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव है। इससे हादसा हो सकता है। ग्रामीण रामधनी, राजेंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग के साथ ही साथ जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय से गड्ढों को तत्काल पाटा जाए। ग्रामीणों ने इंडियन आयल द्वारा बिना सुरक्षा के खोदे गए गड्ढे को पाटे जाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed