फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bikers died after colliding with a tractor and truck

Mirzapur News: ट्रैक्टर और ट्रक में टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two bikers died after colliding with a tractor and truck
सड़क हादसे में मृत अरविंद जयसवाल की फाइल फोटो, स्रोत परिजन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास रविवार की देर रात घर लौटते समय बाइक सवार ट्रैक्टर में टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी लाया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ प्रधान ढाबा के पास मोपेड सवार दो युवक ट्रक में टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे को चोट आई है।
विज्ञापन

कटरा के छोटा मिर्जापुर निवासी शुभम प्रजापति (24) ममेरे भाई कृृष्णा (25) के साथ रविवार की देर रात घर लौट रहे थे। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बाइक ट्रैक्टर में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को विजयपुर पीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्णा को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे को रेफर किया गया। पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव निवासी अरविंद जायसवाल (25) मोपेड से अपने साथी विकास (24) के साथ सोनभद्र के घोरावल शिवद्वार मंदिर दर्शन करने के साथ ही वहां दुकान लगाने की बात करने गए थे।
वहां से रात को वापस लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा प्रधान ढाबा के पास रात नौ बजे बाइक ट्रक में टकरा गई। हादसे में अरविंद को गंभीर चोट आई है। उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद तीन भाई में सबसे छोटा था। हलवाई का काम करता था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक में टकराने से बाइक सवार एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed