फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bike riders injured in accidents

Mirzapur News: हादसों में बाइक सवार दो लोग घायल

Mon, 01 Jul 2024 04:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in accidents
राजगढ़। सेमरी निवासी युवक रविवार को दोपहर में तलरे गांव के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सेमरी गांव निवासी 23 वर्षीय राम जनम बाइक से राजगढ़ बाजार जा रहे थे। तलरे गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वे सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। राजगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले गए। उधर, एक अन्य घटना में नौडिहवा गांव के पास रविवार को दोपहर में बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। खोराडीह गांव निवासी 35 वर्षीय गोविंद पत्नी को डिलिवरी के लिए सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में नौडिहवा गांव के पास बारिश होने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। इस हादसे में गोविंद घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. शशिकांत जैसल ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed